केन्‍द्रीय बजट 2021-22 वित्‍त मंत्रालय ने मांगे सुझाव आप भी साझा कर सकते हैं अपने व‍िचार

क्रेंद्रीय बजट हर बार की तरह इस बार भी 1 फरबरी 2021 को पेश किया जा सकता है। इस बार भी आम जनता से बजट के लिए सुझाव मांगे गए हैं। आप भी अपने विचार या सुझाव मंत्रालय के साथ साझा कर सकते हैं। यह बजट वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश करने की संभावना है वित्त मंत्रालय ने इस संबंध में शुक्रवार को एक ट्वीट के माध्‍यम से यह जानकारी दी। आप mygov.in वेबसाइट पर जा कर बजट के बारे में अपने सुझाव दे सकते हैैं।